google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गहमागहमी के बीच पुनः अध्यक्ष चुने गये जितेंद्र

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । फूलपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव गुरुवार की रात में गहमा गहमी के बीच हुआ। जिसमें जितेंद्र जायसवाल सपालू को दोबारा निर्विरोध अपना अध्यक्ष चुन कर व्यापारियों ने मिसाल क़ायम किया ।
व्यापार मंडल फूलपुर के अध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर चुनाव की सुगबुगाहट बाजार में शुरू हो गई थी और गुरुवार की साप्ताहिक बैठक में संरक्षक मुन्ना चौरसिया व मुख्य सलाहकार जनार्दन चौरसिया ने चुनाव की घोषणा की तो व्यापारियों वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सपालू पर ही भरोसा जताया और एक सुर में कहा वर्तमान अध्यक्ष हर व्यापारी के सुख दुख सदैव खड़ा रहता है। हम लोग उन्हीं को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखते हैं। इस पर चुनाव अधिकारी जे पी पटेल व सुनील कुमार वर्मा ने निर्विरोध अध्यक्ष के नाम की घोषणा की और माला पहना अध्यक्ष का सम्मान किया। बैठक में प्रमुख रूप में सोनू सेठ,भरत जायसवाल, विक्की गोंड, रिषभ अग्रहरि, ओमन मौर्य, अविनाश जायसवाल,काजू सेठ, संतोष अग्रहरि, कमलेश मोदनवाल, राहुल गुप्ता, सोनू गुप्ता, काजू चौरसिया समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)