जेएलकेएम (जेबीकेएसएस) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो नेपार्टी के गोड्डा जिला अध्यक्ष का चयन किया

समाज जागरण मनोज कुमारसाह

गोड्डा
जेएलकेएम (जेबीकेएसएस) केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने अपने पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति 17 जुलाई 2024 को किया गया। गोड्डा जिला अध्यक्ष के लिए भेजे गए नामित सदस्यों में गंगटाकला पंचायत के पूर्व मुखिया मिथिलेश कुमार महतो उर्फ मदन महतो का चयन किया गया। गोड्डा जिला अध्यक्ष के नाम पर मिथिलेश कुमार महतो उर्फ मदन महतो की घोषणा पर जेएलकेएम (जेबीकेएसएस) सदस्यों ने ढेर सारी बधाई एवं शुभकामना भरे संदेश दिए गए ।
दूरभाष के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मिथिलेश कुमार महतो उर्फ मदन महतो ने कहा कि इस नई जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता से स्वीकार करता हूं । जेएलकेएम(जेबीकेएसएस) के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो का हृदय तल से आभार तथा पार्टी के तमाम संघर्षील कार्यकर्ताओं को बधाई देने के लिए भी आभार ।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो ने कहा कि इनके जिलाअध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी इनके नेतृत्व में जेएलकेएम (जेबीकेएसएस) महागामा विधानसभा, गोड्डा विधानसभा,पोडैयाहाट विधानसभा मे अभूतपूर्व जीत हासिल करेगी। मौके पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रमेश कुमार महतो, उपाध्यक्ष मोहम्मद रेहान अंसारी, चंदन कुमार, खगेद्र प्रसाद महतो, सचिव मुकेश टुडू ,सह सचिव मदन कुमार,चंदन कुमार महतो, प्रकाश कुमार महतो, शाहजहां आरिफ, संगठन सचिव अरविंद यादव,करण कुमार महतो, आनंद महतो, संजय कुमार,रंजीत महतो, संजीव कुमार कोषाध्यक्ष मंटू कुमार महतो महामंत्री ईश्वर हेंब्रम,लक्ष्मण कुमार महतो प्रवक्ता कृष्ण कुमार महतो, राजेश रावत मीडिया प्रभारी संतोष कुमार महतो कार्यकारी सदस्य टिपलाल साह, अनिल कुमार महतो,ब्रह्मानंद शाह, युवा मोर्चा सचिव मनीष कुमार महतो समेत सैकड़ो लोगों ने बधाई दी।