उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत राज्य के 43 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। जहां सुबह से ही सभी मतदान केदो में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता सुबह 5 बजे से ही कतार लाइन पर खड़े होकर कड़ी सुरक्षा के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं खरसावां विधानसभा के विधायक सह झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने अपने पैतृक गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोसोदिकी बूथ में मतदान किया। साथ ही लोकतंत्र किस महापर्व में सभी मतदाता व आम जनता को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार फिर से महागठबंधन की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



