google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जोगी जन अधिकार पदयात्रा”
पाचवें दिन मस्तुरी विधानसभा के ग्राम किसानपरसदा से प्रारम्भ हुआ एवं भिलाई,जयरामनगर,खैरा में अंतिम दिन पदयात्रा का समापन हुआ



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर । 6/12 /2022 दिन मंगलवार को किसान परसदा से डॉ ऋचा जोगी ने पदयात्रा प्रारंभ किया।ऋचा जोगी ने ग्राम किसानपरसदा उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस के नाकामियों से अवगत कराया उसके बाद पदयात्रा भिलाई,जयरामनगर होते हुए खैरा में पदयात्रा सभा में परिवर्तित हो गया और सभा को सम्बोधित करते हुए ऋचा जोगी ने भाजपा सरकार के 15 साल के कुशासन एवं कांग्रेस सरकार के 4 साल के विफलता के बारे में जमकर कोशा ऋचा जोगी ने किसानों के समर्थन मूल्य पर 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी करने, युवाओं को 2500/-रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने,वृद्ध जनों को पेंशन 1500/- रुपये प्रति माह देने ,गरीबों को आवास की राशि जारी करने, छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में पूर्ण शराबबंदी लागू करने,लोगों को रोजगार देने,अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने अनुसूचित जाति के आरक्षण को 16% करने,प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने, गरीब परिवार के बच्चों को फ्री में अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने की राज्य सरकार से माँग की।उक्त पदयात्रा में डॉ ऋचा अमित जोगी, कृष्णकुमार निरनेजक, मालिक राम डहरिया, सत्येंद्र गुलेरी,चन्द्रप्रकाश कुर्रे, लक्ष्मी बर्मन,मेडी यादव, लोकेश डहरे,परमेश साहू,रामेश्वर गढ़ेवाल,लल्लू मधुकर, ललिता ,रंजीता,रानी डहरिया,राजकुमारी राय,हेमलता,जयसिंह लहरे,गुलशन रजक,अंकित निरनेजक,रामखिलावन,सुंदर राय, परमेश्वर पटेल संतोष मरकाम,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)