
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
पंडरिया। अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभार मे बदलाव किया गया है,जिसके तहत पी .एल.पुनिया के स्थान पर सुश्री शैलजा को महासचिव बनाते हुये उन्हे छत्तीसगढ का प्रभारी बनाया गया है। सुश्री शैलजा के प्रभारी बनने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुये कहा कि सुश्री शैलजा उच्च शिक्षा प्राप्त,बेहद गंभीर व अनुभवी राजनेता हैँ,उनके प्रभारी बनने का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा उनके मार्गदर्शन मे माननीय भूपेश बघेल तथा मोहन मरकाम के नेतृत्व मे निश्चित तौर पर 2023 मे कांग्रेस पार्टी की सरकार पुनः बनेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खडगे जी के बेहद करीबी तथा गांधी परिवार के विश्वस्त सहयोगी के रूप मे सुश्री शैलजा की छवि बनी है।भारत शासन मे पूर्व केंद्रीय मंत्री,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष,राज्य सभा सदस्य तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्टियरिंग कमेटी के सदस्य के रूप मे काम करने का लम्बा अनुभव जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। श्री तिवारी ने सुश्री शैलजा को बधाई दिये तथा संक्षिप्त मे संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दिये।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



