

दीपक जलाकर नौका पूजन के बाद जल में बहाया गया
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 5 नवम्बर : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में विधि विधान कार्तिक पूर्णिमा का पूजन किया गया तथा साथ ही कार्तिक पूर्णिमा नौका पूजन का आयोजन भी किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही दरबार में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुरु प्रेरणा से भगवान शिव एवं भगवान विष्णु के चरणों में माथा टेका। दरबार में यजमान के तौर पर नरेंद्र मदान, निखिल मदान, अंजना मदान, शिवानी कुकरेजा, शीना मदान, हिमांशु, अक्षय व धर्मबीर ने महंत राजेंद्र पुरी के साथ पूजन किया। इस मौके पर परम्परा के अनुसार खेतों में बहते जल में गोबर से बनी नौका के ऊपर दीपक जलाकर नौका पूजन के बाद उसे बहाया गया। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु अपने घरों में छोटी छोटी नाव प्रतीकात्मक रूप में बनाते हैं। नौका पूजा के बाद मंदिर में पूजन कर झंडा चढ़ाया जाता है। दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की प्रेरणा से भगवान विष्णु एवं भगवान शिव की पूजा के बाद कीर्तन और भव्य आरती हुई। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आदित्य शर्मा, रवि शर्मा, राजीव शर्मा, कृतिका शर्मा, युवराज शर्मा, बलविंदर सिंह, हरदीप, अर्जुन, सुरेंद्र सिंह, मुलखराज, सुभाष राणा, अमन, अजय राठी, विजय राठी व अक्षय राठी इत्यादि भी मौजूद रहे।
फोटो परिचय : महंत राजेंद्र पुरी पूजन के अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



