google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कलान खंड विकास अधिकारी ने भूख हड़ताल पर बैठे बाबा धर्मेन्द्र गिरि को आज जूस पिलाकर अनशन को करबाया समाप्त

जनहित की पाँच मांगो को शासन को भेजा जाएगा

तहसील स्तर की समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण

कलान /शाहजहांपुर की तहसील कलान क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुण्डरिया में जन समस्याओं को लेकर बंशी वाले बाबा के मन्दिर में भूख हड़ताल पर बैठे बाबा धर्मेन्द्र गिरि ने जनसमस्याओं को लेकर शासन प्रशासन से कुछ मांगे रखी है भूख-हड़ताल पर बैठे बाबा धर्मेन्द्र गिरि ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत कुण्डरिया में रामगंगा नदी के कटान का खतरा बना रहता है जिस पर ठोकरें बनवा दी जाए और मजरा बोझी के तरफ को निकले का कोई रास्ता नहीं है वहां के लिए एक पक्का पुल बनवाया जाए और गांव में एक बरात घर बनवाने की भी मांग की है धर्मेन्द्र गिरि बाबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे यहां छुट्टा गौवंश घूमते रहते हैं लेकिन गौशाला में नहीं गौशाला हमेशा खाली पड़ा रहता है।जब गौशाला पर कोई प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण के दौरान आता है तो छुट्टा गौवंश को घेर कर गौशाला में कर दिया जाता है जिससे साफ तौर से सावित होता है कि गौशाला में गौवंश के नाम से सिर्फ खाना पूर्ति ही हो रही है धर्मेन्द्र गिरि बाबा ने यह भी आरोप लगाया है की ग्राम पंचायत कुण्डरिया में कहीं आवास आये लेकिन किसी को कोई आवास नहीं मिला जो आवासों का पैसा आया वो कहां गया उसकी जांच की जाए धर्मेन्द्र गिरि बाबा ने यह भी कहा अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम आगे भी भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे जब यह बात शासन और प्रशासन को जानकारी हुई तभी ब्लाक कलान के खंड विकास अधिकारी कलान ने जाकर धर्मेंद्र गिरी बाबा को समझाया बुझाया और कहा आपकी जो भी मांगे हैं वह शासन और प्रशासन तक भेजी जाएंगी कुछ प्रतिनिधियों ने समझा बुझाकर खंड विकास अधिकारी कलांन ने धर्मेंद्र गिरी बाबा को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त करवाया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)