google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क हादसे के नाम पर रची थी हत्या की कहानी! पति ने खुद किया अपनी करतूत का खुलासा

●बीमा की राशि पाने के लिए पति ने की पत्नी की हत्या●

पंकज कुमार पाठक, संवाददाता – पदमा | समाज जागरण

पदमा। लाटी के समीप बीते 9 अक्टूबर (गुरुवार) की रात करीब 9 बजे हुए कथित सड़क हादसे ने अब हत्या की सनसनीखेज साजिश का रूप ले लिया है। जिस घटना को अब तक एक सामान्य दुर्घटना माना जा रहा था, वह दरअसल पति द्वारा रची गई पत्नी की हत्या की सुनियोजित योजना निकली।

घटना में बंदरबेला निवासी मुकेश मेहता घायल हुआ था, जबकि उसकी पत्नी सेवंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रारंभ में मामला सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज किया गया था, परंतु पुलिस की गहन पूछताछ में अब चौंकाने वाला सच सामने आया है।
पदमा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान स्वयं मुकेश मेहता ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। वह पूरी घटना को सड़क हादसे का रूप देकर पुलिस को गुमराह करना चाहता था।
पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ कि 9 अक्टूबर की रात मुकेश अपनी पत्नी के साथ इलाज के बहाने पल्सर बाइक (जे एच 02 एन 7682) से हज़ारीबाग गया था। वापसी के दौरान लाटी के समीप उसने बाइक रोककर हेलमेट से पत्नी के सिर पर पीछे से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना को सड़क हादसा दिखाने के लिए मुकेश ने हेलमेट को झाड़ियों में फेंक दिया और पत्नी के शव के बगल में लेट गया, ताकि वह भी घायल लगे। पुलिस ने प्रारंभ में इसे सड़क दुर्घटना मानते हुए मुकेश को इलाज हेतु तथा सेवंती के शव को पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग भेज दिया।
मगर अगले दिन सेवंती के परिजनों को संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि बाइक पर कोई खरोंच नहीं थी और मुकेश के शरीर पर भी किसी गंभीर चोट के निशान नहीं थे। जब जांच की गई तो सामने आया कि शादी के बाद मुकेश ने अपनी पत्नी का 30 लाख रुपये का एलआईसी बीमा कराया था। इस बात की सूचना पुलिस को परिजनों ने दी।
पुलिस पूछताछ में अंततः मुकेश ने स्वीकार किया कि उसने बीमा की राशि प्राप्त करने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। हत्या के साक्ष्य छिपाने व हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी मुकेश को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।आगे पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड की साजिश में अन्य कोई व्यक्ति भी शामिल था।
घटना का खुलासा होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)