google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*कालापहाड़ पंचयात के चंदन यादव एवं  कचनपुर पंचयात के अविनाश यादव बने अध्यक्ष*

समाज जागरण दीपक सरकार

*एकता,संगठन  के मजबूती और कई सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा*


*छतरपुर,(पलामू) :-* छतरपुर प्रखण्ड क्षेत्र के दो पंचयात कालापहाड़ एवं कचनपुर पंचयात में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. युवा वीर कृष्ण सेना के अनुमंडल अध्यक्ष मनोहर यादव, मंटू यादव, डॉ बीके यादव, अजय यादव, यमुना यादव, डॉ बच्चन यादव, डॉ अभय यादव, डॉ अशोक यादव, दीपक यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। जिसमें पंचयात स्तरीय कमिटी का विस्तार पंचयात भवन के परिसर में किया गया. सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सभी सदस्यों ने परिचय देते हुए किया. जहां युवा के उत्थान, शिक्षा, नशाखोरी से मुक्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। और संगठन को विस्तार रुप देने के लिए नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी वक्ताओं ने अपने समाज के प्रति लोगों ने अपने समाज में असहाय एवं   कुरीतियों के विरुद्ध कदम उठाने का संकल्प लिया.जिसमें दोनों पंचयात के सैकड़ों युवा यादव समाज के लोगों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता मनोहर यादव ने की। और मंच संचालन  मंटू यादव ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचयात स्तरीय कमिटी में ग्रामीण के युवाओं को जोड़ना एवं अपने समाजों के बीच के एकता को बढ़ावा देना और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना था। बैठक के बाद सर्वसम्मति से कालापहाड़ पंचयात एवं कचनपुर पंचयात में युवा वीर कृष्ण सेना का गठन किया गया। नवगठित सेना में कलापहाड़ पंचयात के संयोजक के रूप में प्रमोद यादव एवं रामअवतार  यादव को नियुक्त किया गया है। चंदन कुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया, और दिनेश यादव को कोषाध्यक्ष  बनाया गया। पंकज यादव को सचिव और दिलीप कुमार यादव को कार्यकारिणी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं कचनपुर पंचयात के अविनाश यादव को अध्यक्ष चुना गया, और उदय यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। राजेंद्र यादव को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में  निरंजन कुमार यादव,उपेंद्र कुमार यादव, प्रेम प्रकाश यादव,शेखर राज,नंदू यादव,संतन यादव,रामविजय यादव, सूरजमल यादव,डॉ प्रामोद यादव,अरविंद यादव, सोनू कुमार यादव दीपक कुमार,नितिश कुमार,सुधीर कुमार यादव, लालदेव यादव, आनन्द कुमार यादव,अखिलेश यादव, मनीष कुमार,रमेश यादव, सत्यनारायण यादव,चंदन कुमार,रंजन कुमार,कुंदन कुमार,संतोष यादव को शामिल किया गया है। नवगठित सेना के अध्यक्ष चंदन यादव  एवं अविनाश यादव ने सभी को धन्यवाद देते हुए एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने बैठक को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर माह के अंतिम रविवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा,जिसमें संगठन का बायलॉज और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन मनोहर यादव ने किया। मौके पर सैकड़ों युवा वीर कृष्ण के सेना लोग मौजूद थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)