अश्विनी वालिया
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय गांधीनगर में 14 नवंबर 2025 से एग्जिबिशन एवं एलुमनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका पोस्टर विमोचन आज महाविद्यालय प्रांगण में सभी कमिटी मेंबर्स द्वारा किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी गुप्ता ने बताया कि 14 को एग्जिबिशन का उदघाटन होगा और 15 को एलुमनाई मीट रखी गई है। इस मीट का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाना है, जहां पर वह अपने अनुभव साझा कर सके और वर्तमान छात्राओं को प्रेरित करें।

कार्यक्रम में फैशन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी, लक्की ड्रॉ भी निकाला जाएगा। सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस मौके पर सजला गुप्ता, नीतिका, आरती भटनागर, अनुराधा, निकिता, मेघा अग्रवाल, सरिता , नीलम बिश्नोई मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



