कानपुर में 1 लाख लोगों ने किया सामूहिक गीता पाठ,


– ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए इस अभूतपूर्व आयोजन में 1100 छात्रों ने भी पढ़ा सम्पूर्ण गीता श्रलोक

– समारोह में निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज, निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति और महाभारत सीरियल में श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले नितीश भारद्वाज भी हुए शामिल

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां रविवार को गीता जयंती पर श्रीमद्भागवत गीता जयंती समिति की ओर से शहर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित सामूहिक गीता पाठ की शुरुवात 21 सौ लोगों द्वारा बड़े धूम धाम से की गई। इसमें 1100 छात्रों ने भी सम्पूर्ण गीता श्लोक पढ़ा।
कुल मिलाकर इस आयोजन के तहत कानपुर में आज एक लाख लोग एक साथ सामूहिक रूप से गीता पाठ कर रहे हैं। इसमें महाभारत सीरियल में श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले नितीश भारद्वाज भी शामिल हुए हैं। इस बीच पूरे ग्रीन पार्क और आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है।
आज रविवार को इस संपूर्ण गीता पाठ का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे शंखनाद से हुआ। जिसके बाद 300 स्कूलों से पहुंचे 1100 छात्रों ने संपूर्ण गीता के 700 श्लोकों का पाठ शुरू किया। इसमें इस्कान के 300 से ज्यादा भक्त भी इसमें शामिल हुए।
इस समारोह में निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज मुख्य अतिथि और निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं है। गीता पाठ के इस अभूतपूर्व आयोजन के संदर्भ में मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश देकर अर्जुन मार्ग दर्शन किया था। मतलब श्रीमद्भगवत गीता के ज्ञान का मर्म समझने के लिए ही ग्रीनपार्क स्टेडियम में गीता पाठ चल रहा है।