करीमुद्दीनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पर दर्ज मु0अ0सं0 109/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक राज नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 जुलाई को ग्रीनफील्ड रोड पड़राव पर चेकिंग अभियान के दौरान संतोष चौहान पुत्र स्व. गुलाब चौहान एवं किशन डोम पुत्र अमरजीत डोम, निवासी ग्राम लट्ठूडीह, थाना करीमुद्दीनपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त संतोष चौहान के पास से 7,000 रुपये, किशन डोम के पास से 5,000 रुपये तथा मोटरसाइकिल संख्या यूपी61बीक्यू6354 बरामद की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राज नारायण एवं थाना करीमुद्दीनपुर की पुलिस टीम शामिल रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



