google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

करमा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 25000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

अभय कुमार पटेल/ समाज जागरण

सोनभद्र। थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-106/2025 धारा- 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मुख्तार अहमद पुत्र स्व0 नसीरूद्दीन निवासी कुड़वा उर्फ ऊंचगांव थाना खीरी जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 30 वर्ष लगातार फरार चल रहा था, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में आज दिनांक-10.09.2025 को थाना थाना करमा पुलिस द्वारा वांछित व 25000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त मुख्तार अहमद उपरोक्त को गिरफ्तार कर, विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)