google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी बिहार टीम में  चयन


सुभाष जी जिला संवाददाता दैनिक समाज जागरण सहरसा

सहरसा
कोशी जैसे अविकसित इलाके से  खेल क्षेत्र में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का चयन होने से मन बहुत अह्लादित होता है।वही माता पिता गांव जिला एवं सगे संबंधी काफी गौरवान्वित होते है।इस कड़ी में बीसीसीआई द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम क्रिकेट स्टेडियम,सुल्तानपुर में आयोजित कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के लिए घोषित बिहार की टीम में सुखासन,सिंहेश्वर के निवासी पिता कैलाश कुमार एवं माता किरण देवी के पुत्र एवं फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब, सहरसा के खिलाड़ी सागर कुमार का चयन हुआ है। जिसका मैच 15 नवंबर को हरियाणा के खिलाफ होगा।आज रात सुल्तानपुर के लिए पटना से फ्लाइट द्वारा टीम प्रस्थान करेगी।जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी,कोषाध्यक्ष असफहान खान, पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार,सुभाष कुमार,सुनील कुमार गुप्ता,मो चांद,आशीष कुमार कात्यायन,राजा राम,आशुतोष आनंद,प्रशांत कुमार मिश्रा,सुमन कुमार झा,नसीम आलम इत्यादि ने सागर के चयन पर हर्ष व्यक्त किया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)