इतनी साफ सुथरी भोजपुरी फ़िल्म नही देखी
बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
गाजीपुर की माटी के लाल राधे श्याम राय की फ़िल्म “कवन कसूर” का प्रीमियर शो दिल्ली के महादेव रोड स्थित NFDC के आडोटोरियम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।इस फिल्म के बारे में सूचना मंत्रालय के पूर्व निदेशक गोपाल जी राय ने कहा की मेरा करीब तीन दशक तक सूचना मंत्रालय की नौकरी का अनुभव है कि मेरी जानकारी में किसी भोजपुरी फ़िल्म का प्रदर्शन इस आडोटोरियम में नहीं हुआ,यह पहला अवसर था जब किसी भोजपुरी फ़िल्म का प्रदर्शन यहां पर हुवा।

यह अपने आप मे एक इतिहास है।मैंने लगभग 30 साल तक फ़िल्म फेस्टिवल बिभिन्न महानगरो में कवर किया लेकिन इतनी साफ सुथरी भोजपुरी फ़िल्म नही देखी।मेरा मानना है कि आगे होने वाले गोआ फ़िल्म फेस्टिवल में यह फ़िल्म दिखाई जा सकती है।फ़िल्म की कहानी में दम है इसलिये यह उत्तर प्रदेश औऱ बिहार में प्रदर्शन के बाद सफलता कर झंडे गाड़ सकती है।इस फ़िल्म को बनाने में कई वर्ष से गाजीपुर,बनारस, मुम्बई में शूटिंग करके प्रदर्शित कराने के लिये प्रयासरत रहे ।जिन्हें अब सफलता मिल गई।अब फ़िल्म को सफल बनाने का काम दर्शको का है।अंत मे एक साफ सुथरी भोजपुरी फ़िल्म बनाने के लिये भाई राधे श्याम राय को बधाई।

टीवी एंकर श्रीवर्द्धन त्रिवेदी, सूचना मंत्रालय के पूर्व निदेशक गोपाल जी राय, जेएनयू के प्रोफ़ेसर आसिफ़ जहरी, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के चीफ़ कंट्रोलर अकाउंट्स एवं डीडीए के पूर्व वाइस चेयरमैन विजय कुमार सिंह, काँग्रेस प्रवक्ता शुभ्रांश राय एवं संजीव सिंह, मनीकंट्रोल डॉट कॉम के संपादक अमीष राय, विस्तार न्यूज़ के डिजिटल हेड अमृत तिवारी, भारत एक्सप्रेस के निदेशक संजय स्नेही, सलाहकार संपादक अनिल राय, भारत एक्सप्रेस के एडिटर नेशनल अफ़ेयर्स कृष्ण मोहन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी शर्मा, आदित्य द्विवेदी, ख़ालिद रजा खान, विशाल तिवारी, प्रीति पांडेय, स्वाति शुक्ला, माधव तिवारी,ध्रुव राय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



