दैनिक समाज जागरण 16.07.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुरड
जमशेदपुर, भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ सेवा दल के बैनर तले भव्य महाभोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम लोगों ने भाग लिया तथा महाप्रभु का महाभोग ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
महाभोग वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे हुआ, जो लगातार संध्या 4:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान न्यायालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों ने स्वयं आगे बढ़कर श्रद्धालुओं को महाभोग वितरण किया और सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में अधिवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, अक्षय कुमार झा, प्रणव सरकार, राजकुमार दास, महेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अनंत गोप, सुनील कुमार महंती, संजीव कुमार झा, जगन्नाथ कुमार, अनिल कुमार तिवारी, केशव सिंह, नीरज कुमार, रविंद्र कुमार, ठाकुर दिलीप सिंह, जसपाल, मनीष गुप्ता, मनोज कुमार, राकेश कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना तथा परमपति भगत ने सक्रिय योगदान दिया।
इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी के रूप में राजेश कुमार झा, विद्यानंद मिश्रा, उमेश शुक्ला और बलराम सहित अनेक लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान लगभग 100 से अधिक लोगों ने सेवा कार्य में भाग लिया और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।
महाभोग वितरण कार्यक्रम में न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, मुवक्किलों, कर्मचारियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार पूरे कार्यक्रम के दौरान लगभग 2000 से अधिक लोगों के बीच महाभोग का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
महाप्रभु जगन्नाथ सेवा दल के सदस्यों ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देने वाला पर्व है। इसी भावना को लेकर प्रत्येक वर्ष समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए सेवा कार्य किए जाते हैं।
रथयात्रा के अवसर पर आयोजित यह महाभोग वितरण कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा और पूरे दिन न्यायालय परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



