google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए आज मोटर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट मृत्युंजय कुमार

पाकुड़/पाकुड़िया पुलिस,पुलिस अधीक्षक पाकुड़ हरदीप पी जनार्दन के निर्देशानुसार बुधवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के दुर्गापुर ,राधानगर, झरना मोड़, पाकुड़िया बाजार एवं राधानगर गांव के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी एएसआई रामप्रवेश पासवान एवं जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन सवार लोगों के वाहनों का डिक्की, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस ,धुआं लाइसेंस एवं बैग को अच्छी तरह से जांच किया गया । सिद्धू कानू चौक एवं प्रखंड मुख्यालय के समीप में भी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई । इस दौरान सभी दो पहिया , चार पहिया वाहनों का डिक्की, सीट के नीचे ऊपर आदि की जांच की गई । ए एस आई श्री पासवान ने बताया कि बॉर्डर की तरफ आने जानेवाले हर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने का नसीहत देकर छोड़ा जा रहा है । इधर जांच अभियान से चालकों के बीच हड़कंप देखा गया । लोग जांच के डर से दूसरे ग्रामीण रास्तों से गंतब्य की ओर जाते देखे गये ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)