दैनिक जागरण रिपोर्ट धीरेन शाह
पाकुड़/पाकुड़िया में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बन्दना योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न गाँवो से पहुंची 100 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई । इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय यादव एवं डॉ गंगा शंकर साह के साथ ए एन एम रेबिका मसी, शांति टुडू आदि ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एच आई भी, शुगर एलबोमिना आदि अन्य जाँच कर आवश्यक दवा और जरूरी सलाह दिए। डॉ गंगाशंकर साह ने बताया कि गर्भवती माताओं को जाँचोपरांत आवश्यकतानुसार दवा, विटामिन, आयरन व फोलिक एसिड का टेबलेट, कैल्शियम आदि दवा का मुफ्त में बितरण किया गया। समाचार प्रेषण तक महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच जारी थी। मौके पर चिकित्सक ने सबों को सरकारी अस्पताल में ही संस्थागत प्रसव कराने का निर्देश दिया। इस दौरान संबंधित गांवों की स्वास्थ्य सहिया भी मौजूद थीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



