google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी का डी.एन.डी. टोल पर किया नॉएडा भाजपा ने स्वागत

(देव मणि शुक्ल ब्यूरो प्रभारी )

नोएडा महिला एवं बाल विकास कल्याण की केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी का आगमन हुआ। जिसके चलते नोएडा भाजपा ने उनका डी.एन.डी. टोल पर स्वागत किया। इस मौक़े पर गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और भाजपा नॉएडा ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी रहे।
श्रीमती स्मृति ईरानी इंडिया एक्स्पो मार्ट में हो रहे कार्यक्रम पेडीकॉन 2022 नोएडा में मुख्य अथिति के रूप में रहेंगी।
स्वागत कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का ज़ोरदार स्वागत किया और उनको होली की शुभकामनाएँ भी दी। महिला कार्यकर्ताओं में उनको लेकर ख़ासा जोश दिखा।
श्रीमती ईरानी ने इस मौक़े पर सभी को धन्यवाद दिया और उत्तर प्रदेश एवं नोएडा में मिली प्रचंड जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस मौक़े पर महामंत्री उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला, तन्मय शंकर, चमन अवाना, रवि यादव, पंकज झा, अशोक मिश्रा, सूरजपाल राणा, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, प्रसंजीत मित्रा, अहसान खान, लोकेश यादव शिवानी सरद मनोज शर्मा मल्लिकेस्वर झा आदि कार्यकर्ता रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)