google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा के स्थानीय नेता का आतंक, पुलिस से मिल कर पूर्व जवान को कर रहा हैं प्रताड़ित

(देव मणि शुक्ल ब्यूरो प्रभारी )

नोएडा एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व राष्ट्र के प्रहरियों के सम्मान का आह्वान करती है, वहीं पार्टी के स्थानीय नेताओं ने पार्टी के संकल्पों को धत्ता बताते हुए बीएसएफ के एक पूर्व जवान और बुजुर्ग नागरिक को प्रताड़ित किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की दबंगई और बीएसएफ के एक पूर्व जवान और वरिष्ठ नागरिक को प्रताड़ित करने, उनसे मारपीट करने और अपनी रसूख का इस्तेमाल कर उन्हें रातभर हवालात में रखने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ।
मामला सेक्टर 93 स्थित एक्सप्रेस व्यूह अपार्टमेंट का है जहां के निवासी और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पर यह आरोप है कि उन्होंने अपनी रसूख का फायदा उठाते हुए और अपने पद का गलत इस्तेमाल करके वहीं के एक 64 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बलवंत सिंह रावत को अपने एक सहयोगी से न सिर्फ पिटवाया बल्कि अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए उन्हें हवालात में भी बंद करवा दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)