गोड्डा। खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की मेहरमा प्रखंड इकाई आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी। धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अमौर स्थित पंचायत भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान-खनिज संशोधन विधेयक को झामुमो नेताओं ने राज्य के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे ‘काला कानून’ करार दिया। कार्यकर्ताओं ने विधेयक के विरोध में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने और 7 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ने तथा विधेयक के विरोध में जनसमर्थन जुटाने का निर्णय लिया।
इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब तक यह ‘काला कानून’ वापस नहीं लिया जाता, तब तक पार्टी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर इस कानून को प्रदेश में लागू नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक में ललन बेसरा, बल्लू सोरेन, प्रकाश हेम्ब्रम, प्रेम हांसदा, सुनील सोरेन, पंकज दास, सुमन सदा, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jharkhand #JMM #Godda #MiningBill #JharkhandNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



