समाज जागरण/ब्यूरो चीफ
विजय कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। ग्राम सभा पटवध के रेडिया में मंदिर स्थापना को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और आस्था से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चियां और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
कलश यात्रा रेडिया से प्रारंभ होकर चोपन स्थित छठ घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पवित्र जल भरा और कलश लेकर वापस रेडिया के लिए रवाना हुए। रास्तेभर श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। महिलाओं और बच्चियों में कलश यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
बताया गया कि रेडिया में मंदिर स्थापना के दौरान राधा-कृष्ण, भगवान महादेव, नंदी, भगवान गणेश, ब्रह्मा और भगवान विष्णु की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसी धार्मिक आयोजन के तहत चोपन छठ घाट से पवित्र जल लाने के लिए कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा से पूरे इलाके का वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से स्थानीय ग्रामीणों में भी आयोजन को लेकर उत्साह नजर आया।
पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
कलश यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। शांतिपूर्ण ढंग से कलश यात्रा संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
रेडिया में मंदिर स्थापना को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर तैयारियां जारी हैं।
Sonbhadra #Chopan #KalashYatra #MandirSthapna #SanatanDharma
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



