google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खेल के दुनिया में प्रतिभा को प्लेटफॉर्म मिले तो बच्चे सातवें आसमान पर देश का परचम लहरा देंगे-अविनाशदेव*

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 202023:- रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (RSFI) के तत्वाधान में पहली बार ढ़ेलपुर मोहाली, पंजाब में 27 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित 1st नेशनल इंटर डिस्ट्रिक रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2023 में St. Mariam’s School (Hostel), Daltonganj के दो छात्र पलामू जिला को प्रतिनिधित्व करेंगे…
स्पीड क्वाड केटेगरी में 11 से 14 साल ग्रुप (Sub-Junior) में विवेक टोप्पो और प्रियांशु कुमार पलामू जिला से चयनित किया गया था विवेक टोप्पो का बेहतरीन प्रदर्शन देखते हुए तीन रेस में भाग लेने का अवसर दिया गया है और प्रियांशु कुमार को दो रेस में भाग लेने का मौका मिलेगा, दोनों खिलाड़ी बहुत मेहनती है। लगातार खिलाड़ियों का अभ्यास और कोच चन्दन कुमार का मेहनत फलस्वरूप दोनों खिलाड़ी जिला में बेहतर प्रदर्शन कर अपना और स्कूल का नाम सबसे ऊपर कर दिखाए है और नेशनल चैम्पियनशिप में मेडल लाकर पूरे भारत देश में अपना अपने कोच, स्कूल, जिला और राज्य का नाम रोशन करेंगे। संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन सह झारखण्ड माटीकला बोर्ड झारखण्ड सरकार के सदस्य अविनाशदेव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये। भविष्य में बच्चे और बेहतर कर सकें इसके लिए हम सरकार स्तर पर संसाधन के लिए मांग रखेंगे। बच्चों के दबी प्रतिभा को निखारने व मंच देने का हर सम्भव कोशिश करेंगे। वर्तमान दौर में खेल कैरियर का उचित माध्यम है इसलिए बच्चों से हम अपील करते हैं कि और बेहतर करें और राज्य का परचम राष्ट्र में ऊंचा करें यही हमारी आप सबों के शुभकामनाएं है। पलामू डिस्ट्रिक रॉलर स्केटिंग एशोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह सचिव राजन सहाय, कोषाध्यक्ष आशीष सोनी, उप सचिव व सभी पदाधिकारियों एवं RSFI के पलामू कोच रविरंजन प्रसाद का भी बच्चों के प्रशिक्षण में काफी सराहनीय सहयोग रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)