सदर विधानसभा क्षेत्रवासियों को खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ में शामिल होने का सादर किया आमंत्रित।
मनोज कुमार
संवादाता हजारीबाग।
सदर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण खेल प्रतिभा को बढावा देने के उद्देश्य तथा युवाओं की मांग पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के सौजन्य से 04 अगस्त 2024 दिन रविवार को खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट – 2024 का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ स्थान कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश के कई वरीय पदाधिकारीगण तथा हजारीबाग सांसद माननीय मनीष जायसवाल शामिल होकर शुभारंभ करेंगे। यह टुर्नामेंट सदर विधानसभा क्षेत्र के पांच स्थानो पर आयोजित होगा। सदर प्रखण्ड, कटकमदाग प्रखण्ड, कटकमसांडी प्रखण्ड, दारू प्रखण्ड एवं कर्जन ग्राउंड में आयोजित होगा। जिसकी शुरुआत हजारीबाग कर्जन ग्राउंड से होगा। सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत की टीमे इसमें हिस्सा लेंगी। इस मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने समस्त सदर विधानसभा क्षेत्रवासियों को खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट – 2024 के शुभारंभ में शामिल होने का सादर आमंत्रित किया हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



