google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री काल भैरव मन्दिर पर किर्तन एवं भण्डारा धूमधाम से सम्पन्न

बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम कोठियां कोडरताल के समीप करईल के मध्य सदियों से विराजमान बाबा काल भैरव मन्दिर पर दिनांक 19 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को अखण्ड कीर्तन का शुभारंभ पूजनोपरांत किया गया।कीर्तन का समापन 20 जनवरी शुक्रवार को किया गया।हवन पूजन एवं आरती के पश्चात प्रसाद वितरण एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। प्रसाद वितरण एवं भण्डारा दोपहर से देर रात्रि तक चलता रहा।इस कार्यक्रम में हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु पुरुष एवं महिलाओं ने पहुंच कर बाबा काल भैरव का दर्शन किया एवं भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से देर रात्रि तक इस स्थान पर मेरे जैसा नजारा दिखाई दे रहा था।इस प्राचीन स्थल पर पहुंचने के लिए लोग खेतों के रास्ते से आते जाते रहे।
इस कार्यक्रम में प्रधान पवन कुमार,सुनील गोंड,अजीत विन्द, ओमशंकर, रविशंकर शर्मा,शिव शंकर विन्द, आलोक यादव,संदीप यादव,अरूण यादव, राजेश चौरसिया,राजेश शर्मा, शम्भू कश्यप, विजय शंकर, प्रमोद यादव,भीम साहनी,राहूल कश्यप, रोहित कश्यप, घनश्याम शर्मा एवं समस्त ग्रामवासी क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)