दैनिक समाज जागरण, गौतम कुमार अनुमंडल संवाददात्ता दाउदनगर,
ओम भूर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं, भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न प्रचोदयात्
औरंगाबाद (बिहार) 21 जनवरी 2023 :- गोह प्रखंड के फाग पंचायत के नेयामतपुर गांव में जिला गायत्री परिवार ट्रष्ट शाखा गोह तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज (हरिद्वार) के तत्वधान में पांच दिवसीय नवनिर्मित देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है।

आचार्य गौतम कुमार के द्वारा 21 जनवरी को गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। श्रोता बलिराम यादव ने बताया कि 22 से 23 जनवरी को अखंड कीर्तन के साथ देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत की जाएगी। 24 जनवरी को कलश यात्रा एवं शाम 5:00 बजे प्रवचन प्रारंभ किया जाएगा। वहीं 25 जनवरी को देव स्थापना एवं कलश स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। 26 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं संस्कार के साथ 27 जनवरी को भंडारे का आयोजन कर समापन किया जाएगा। देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में ग्रामीणों ने भक्ति भाव के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामदचोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








