google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसान की बेटी शिखा सिंह ने हासिल की बड़ी सफलता, उत्तर प्रदेश मेट्रो में मिली नौकरी

समाज जागरण
मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नदिहार निवासी किसान की पुत्री शिखा सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल में नौकरी हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिखा सिंह, पुत्री अश्वनी कुमार सिंह, ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किसान इंटर कॉलेज राजगढ़, मीरजापुर से प्राप्त की। यहीं से उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सफलतापूर्वक पूरी की।

इसके बाद सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, मुरादाबाद से शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य की ओर लगातार मेहनत करती रहीं।शिखा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिखा सिंह की इस शानदार सफलता पर परिजनों, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)