google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रक्षाबंधन पर बाबा विश्वनाथ को अर्पित की गई राखी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। धर्म और आस्था की नगरी काशी में रक्षाबंधन का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ को भी राखी अर्पित कर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के इस पवित्र पर्व पर उनका आशीर्वाद मांगा गया।श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि वे सभी भाई-बहनों के प्रेम, स्नेह और रिश्तों को सदैव मजबूत बनाए रखें तथा परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

काशी में रक्षाबंधन के इस भावपूर्ण दृश्य ने धार्मिक आस्था के साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की सुंदर परंपरा को भी उजागर किया।मान्यता और श्रद्धा के अनुसार, बाबा विश्वनाथ को राखी अर्पित कर भक्तों ने भगवान को अपना संरक्षक मानते हुए उनसे परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)