
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका जिले के चांदन प्रखंड के 17 पंचायतों अंतर्गत से प्राप्त आपदा अनुग्रहित राशि हेतु 33,735 प्राप्त सूची में सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड कर शुक्रवार देर रात तक कुल 22,214 किसानों के बीच आपदा के तहत कुल राशि 7 करोड़ 77 लाख 49 हजार रुपए भेजी गई है। आशय की जानकारी देते हुए चांदन बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा दिन-रात कर सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड करते अब तक 22,214 लाभुकों के खाते में राशि भेज दी गई है। शेष लाभुकों का राशि भेजना जारी है जो छठ पूजा के पूर्व ही भेज दी जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



