google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

🔴 कोलकाता में सनसनीखेज वारदात! सुवेन्दु अधिकारी के पीए की दिनदहाड़े हत्या, 4 गोलियों से मचा हड़कंप

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। राजधानी कोलकाता के मध्यमग्राम इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रकांत रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले वाहन को ओवरटेक किया और फिर बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि कुल चार राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में मामले को लेकर कई तरह के राजनीतिक आरोप भी सामने आ रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी पक्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फिलहाल जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)