google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्कॉर्पियो गाड़ी से 610 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्कॉर्पियो गाड़ी को जप्त किया है जहां तलाशी के दौरान 80 कार्टून में रखे 610 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।वहीं मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार तस्कर का नाम सुरेंद्र यादव है।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सुही मोड़ के समीप पुलिस ने यह कारवाई की है।थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शराब और गाड़ी को जप्त कर थाना लाया गया है और तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)