google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुंबा थाना पुलिस की कार्रवाई: दो एनबीडब्ल्यू वारंटी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नेवरा गांव से दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।कुटुंबा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एनबीडब्ल्यू वारंटी नीरज तिवारी और मिथिलेश तिवारी अपने गांव नेवरा में मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की।

पुलिस ने नीरज तिवारी, पिता मिथिलेश तिवारी, एवं मिथिलेश तिवारी, पिता त्रिवुवन तिवारी, दोनों निवासी ग्राम नेवरा, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दोनों के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत थे। लंबे समय से दोनों फरार चल रहे थे और न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। गिरफ्तार दोनों वारंटियों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)