google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना जिले के पालीगंज में हुई सर्पदंश से किशोरी की मौत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज प्रखण्ड अंतर्गत जमहारु इमामगंज पंचायत स्थित ब्रह्मपुर गांव में रविवार की रात सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज प्रखण्ड अंतर्गत जमहारु इमामगंज पंचायत स्थित ब्रह्मपुर गांव निवासी अर्जुन बिंद के 16 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी रविवार की रात खाना खाकर अपनी मिट्टी के बने घर मे सो गई। उसी दौरान मध्य रात्रि को सर्प ने उसे डँस लिया। तकलीफ महसूस होते ही वह उठ बैठी और परिजनों को बताई। तब तक जहर फैलने से वह बेहोश हो गयी। जबतक परिवार वालो ने कुछ कर पाता तबतक उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद रो रोकर परिजनों का बुरा हाल हो गया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों तथा परिजनों ने घटना की सूचना इमामगंज थाने को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)