दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा(बिहार)बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुटुंबा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। हालांकि, शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा।कुटुंबा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो में भारी मात्रा में शराब लादकर ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर BRA04G2943 वाली एक बोलेरो को रुकने का इशारा किया गया।
पुलिस को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब रहा।पुलिस ने जब बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें कुल 89 कार्टन टनाका देसी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की मात्रा 667 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही जब्ती सूची बनाकर बोलेरो और शराब को कब्जे में ले लिया है।थाना प्रभारी इमरान आलम ने बताया कि शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। बोलेरो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और फरार तस्कर की पहचान की जा रही है। इस संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



