google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*कुटुंबा विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम जीत की हैट्रिक की ओर*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) कुटुंबा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम ने महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपनी हैट्रिक लगाने की ओर लगातार अग्रसर हैं। राजेश राम कुटुंबा से दो बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके पिता दिवंगत दिलकेश्वर राम भी कुटुंबा से विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।राजेश राम ने अपने चुनावी अभियान में क्षेत्र के विकास को प्रमुख मुद्दा बनाया है।

उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं और आगे भी जारी रखेंगे। क्षेत्र की जनता का समर्थन उनके साथ है, और वे उन्हें फिर से जिताने के लिए तैयार है ।राजेश राम की लोकप्रियता का एक कारण उनका सौम्य स्वभाव और दलितों एवं सवर्णों  के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र में रविदास समुदाय के सबसे अधिक मतदाता है दूसरे स्थान पर भुईयां जाति है इस क्षेत्र में राजपूत मतदाता भी अच्छी संख्या में है और उनका मत निर्णायक होता है जिसपर राजेश राम की अच्छी पकड़ है।वे दो बार से कुटुंबा से विधायक हैं और अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं।साथ ही उनके दिवंगत पिता दिलेश्वर राम जी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां भी राजेश राम के साथ है। मतदाताओं के बीच यह भी चर्चा है कि अबकी बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है जिसमें राजेश राम को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है जिससे इस क्षेत्र में विकास काफी तेजी से होगा। इस बीच राजेश राम के लिए क्षेत्र की जनता ने जन संपर्क अभियान व्यापक पैमाने पर चला रही है। महिलाएं भी राजेश राम को हैट्रिक लगाने में अपना योगदान दे रही है।वहीं महागठबंधन का चुनाव घोषणा पत्र का लाभ भी राजेश राम को हैट्रिक लगाने में मदद कर रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)