समाज जागरण*
राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ ब्लॉक के देवपुरा गांव में भब्य तरीके से बनाया जा रहा अंत्येष्टि स्थल। पूरे जिले में ऐसा कहीं भी नहीं है। देवपुरा गांव के ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने बताया कि इसकी लागत लगभग चौबीस लाख है लेकिन लागत बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि इतना विशाल और बड़ा अंत्येष्टि स्थल पूरे जिले में भी नहीं है देखने में बहुत बड़ा बनाया जा रहा है जहां पर गांव में शव को जलाने के लिए लोग मिर्जापुर चुनार और बनारस जाकर लोग अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचते हैं और हजार रुपए का खर्चा होता है।

गांव में यह सुविधा सरकार द्वारा ग्राम प्रधान के माध्यम से बनाया जा रहा है। जहां पर ग्रामीणों को लागत नाम मात्र का आएगा। ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने बताया कि यहां पर पानी के लिए अंत्येष्टि स्थल पर आए हुए लोगों को नहाने के लिए बोरिंग की व्यवस्था कर दी गई है।समरसेबल लगा दिया गया है इसके अलावा उठने बैठने के लिए अन्वेषी स्थल में मकान भी बनवाया गया है इसके अलावा चारों तरफ बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया गया है। आने जाने कच्चे रास्तों को मोरंग और गिट्टी डाल कर दुरुस्त किया जा रहा है। जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों को सहूलियत मिल सके। गांव में चारों तरफ कच्चे रास्ते के सड़कों को पक्का बनाने का काम चल रहा है। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव की समस्या को खत्म करना हमारा प्रथम लक्ष्य है। राजगढ़ ब्लाक के लगभग 83 ग्राम पंचायत मे दो दर्जन के आसपास अंत्येष्टि स्थल बनाए जा चुके हैं। एक लेकिन ऐसा अंत्येष्टि स्थल देवपुरा गांव के अलावा कहीं भी नहीं है देवपुरा गांव के बाद गढ़वा गांव का नंबर आता है जहां का अंत्येष्टि स्थल भब्य बनाया गया है।धनसीरिया निकरिका बॉर्डर पर बनाया गया अंत्येष्टि स्थल पर चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है ग्राम प्रधान के ध्यान न देने से चारों तरफ बड़े-बड़े घास ऊग गए हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



