google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कार की टक्कर से मजदूर की मौत: कोट मेले से लौटते समय हुआ हादस

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

नगीना-धामपुर हाईवे (एनएच-74) पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। मृतक कैलाश, कोट मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रहे थे कि तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घायल हालत में कैलाश को पहले सीएचसी नगीना और फिर जिला अस्पताल बिजनौर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैलाश, गांव मिलक भज्जा वाला, थाना धामपुर के निवासी थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहे थे। परिजनों ने बताया कि कैलाश के तीन बच्चे हैं — दो बेटे सचिन और लवी, और एक बेटी रेखा। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)