google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लघु सिंचाई कर्मचारी, संघ, बिहार का 9वा राज्य सम्मेलन धर्मसभा भवन गयाजी में सम्पन्न हुआ।* 

*लघु सिंचाई कर्मचारी, संघ, बिहार का 9वा राज्य सम्मेलन धर्मसभा भवन गयाजी में सम्पन्न हुआ।* 

 

सवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार

 

सम्मेलन का शुभारम्भ राज्याध्यक्ष जय कुमार, सिंह द्वारा झण्डोतोलन करते हुए संघ, के बिहार के लघु सिंचाई विभाग के विभिन्न प्रमण्डलो, से आये प्रेक्षक एवं प्रतिनिधियों द्वारा शहीद बेदी पर पुष्पाजली अर्पित कर हमसे जुदा हुए साथियों आतंकवादी हमले में शहीद जवानों तथा कोरोना के गाल में समायें जनता के प्रति श्रदांजली अर्पित किया गया उसके बाद गगनभेदी नारों के साथ सभी का सभा भवन में प्रवेश किया गया। सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि के मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार, ई० सुनील कुमार, मुख्य अभियंता, लघु जल संसाधन विभाग, पटना प्रक्षेत्र एवं संघ के मुख्य संरक्षक, साथी मंजूल कुमार दास जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलीत कर किया गया।

  मुख्य अतिथि डॉ सन्तोष कुमार सुमन ने कहा की यह बिल्कुल सत्य है आप कर्मचारियों के सहयोग से ही आपके कड़ी मेहनत से किये गये कार्यों के फलस्वरूप ही हम कृषकों को सिंचाई कि सुविधा उपलब्ध कराते हैं। इसमें आप सबों कि अहम भूमिका होती है। मैं आपके समस्याओं से रूबरू हुआ हूँ। संघ अपना प्रतिनिधि मंडल ले कर पटना मेरे कार्यालय में आ कर वार्ता करें मैं इसके लिए अगले सप्ताह के मंगलवार का समय निर्धारित करता हूँ। मैं विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आपके समस्याओं का अविलम्ब निराकरण करूँगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन में भाग ले रहे पटना प्रक्षेत्र के मुख्य अभियंता, ई० सुनील कुमार द्वारा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि मेरा मोबाईल हमेशा खुला रहता है जिस किसी कर्मचारी को कोई समस्या हो वो सीधे मुझे बताये मै उसका समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहूँगा।

 

इसके अतिरिक्त सम्मलेन के खुला सत्र को सेन्ट्रल इर्स्टन रेलवे कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गिरजेश कुमार, महासंघ के सहायक महामंत्री फुल कुमार झा, गणपति झा के साथ संघ के पूर्व उपाध्यक्ष दया शंकार सिंह, ने सम्बोधित किया।

महामंत्री श्री चर्तुभूज शाही द्वारा प्रतिवेदन रखा गया। जिसके

 

चर्चा के बाद सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया।

 

उत्पाद अगले सत्र के लिए पदाधिकरियों के चयन के लिए श्री फुल कुमार मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। उनके अनुरोध पर महामंत्री चर्तुभूज शाही द्वारा अगले सत्र के लिए पदाधिकारियों की एक सूची प्रस्तुत किया गया जिसे सभी प्रतिनिधियों द्वारा करतल ध्वनी से सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया जो निम्नवत् है:

 

अगले सत्र के लिए चयनित पदाधिकारी

 

1. मुख्य संरक्षक मंजूल कुमार दास 2. सम्मानित अध्यक्ष- लक्ष्मीकान्त झा

 

3. मानद सदस्य जय कुमार सिंह 4. तेज प्रताप सिंह (पटना)

 

5. महामंत्री- दिलीप कुमार (गया) 6. कोषाध्यक्ष- विनय कुमार निराला (गया)

7. कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह (पटना)

 

& उपाध्यक्ष- 1. संत कुमार यादव, जमुई 2. अखिलेश कुमार सिंह- सहरसा

 

3. शंकर कुमार राम- समस्तीपुर 

 

4. श्रीमती श्वेता राज- गया

 

5. कमला प्रसाद औरंगाबाद

 

6. मो0 इसा- पूर्णियों

 

7. प्रदिप कुमार दास कटिहार

 

9. सहायक महामंत्री बनाये गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)