google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के स्थायी कर्मचारी के द्वारा अंशुमान भगत को भेजा गया कानूनी नोटिस

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 17 अक्टूबर 2025: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के स्थायी कर्मचारी मुकेश कुमार सिंह ने अंशुमान भगत उर्फ बिनय पासवान को 50 लाख रुपये के मुआवजे की कानूनी नोटिस भेजी है। इस संबंध में मुकेश ने बताया कि अंशुमान भगत ने व्यक्तिगत रंजिश को लेकर उनके खिलाफ झूठे और निराधार आरोप लगाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। नोटिस में कहा गया है कि अंशुमान भगत ने मुकेश सिंह की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया तथा बाद में वित्तीय अनियमितताओं की झूठी शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जांच सीतारामडेरा थाना में में दर्ज प्रकरण के तहत हुई थी, जिसमें पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट में सभी आरोपों को असत्य पाया। मुकेश सिंह ने बताया कि इन घटनाओं से उन्हें और उनके परिवार को गंभीर मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर 50 लाख का मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे अदालत की शरण लेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)