google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

समाज जागरण

शाहजहांपुर – कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं, लंबित प्रकरणों तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, सड़क, जल निकासी, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब विद्युत पोलों की मरम्मत तत्काल कराई जाए तथा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी प्रकरण समय सीमा से अधिक लंबित न रहे, प्रत्येक शिकायत या आवेदन का निर्धारित समय के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों के साथ समन्वय बनाते हुए उनकी व्यावहारिक कठिनाइयों का स्थायी समाधान खोजा जाए, ताकि औद्योगिक विकास की गति को और बल मिल सके।

बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिले के अनेक उद्यमीगण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)