दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
चांदपुर तहसील के गांव पिलाना में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। किश्वरी नाम की महिला अपने पति शाहिद के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारा काटते समय गुलदार ने अचानक हमला कर दिया।
हमले की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए। घायल किश्वरी को पहले हलदौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए जिला मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। चांदपुर रेंजर दुष्यंत सिंह ने घटना की पुष्टि की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
पिछले एक साल में इसी गांव में दो लोगों को गुलदार मौत की नींद सुला चुका है और कई लोगों को घायल घर चुका है। इससे पहले इसी गांव में गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला किया था। पहली घटना में एक युवती जंगल में चारा लेने गई थी। दूसरी घटना में एक महिला अपने दो बेटों के साथ जंगल गई थी। दोनों महिलाओं की मौत हो गई थी। गुलदार के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



