google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महात्मा विदुर सभागार में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय एवं विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

बिजनौर जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय एवं नगर विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी नगर निकायों को निर्देशित किया कि अपने-अपने नगरीय क्षेत्र में कावड़ मार्ग को पूरे मानक के अनुसार दुरुस्त करना सुनिश्चित करें, किसी भी स्थान पर गड्ढे अथवा जल भराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए तथा आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित कराएं और यह सुनिश्चित करें कि सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि 15 वित्त आयोग में आवंटित धनराशि के सापेक्ष जिन नगर निकायों द्वारा कुछ भी व्यय नहीं किया गया है, का कारण स्पष्ट करें तथा नियम अनुसार आवंटित बजट को व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को यह अभी निर्देश दिए कि जिन नगर निकायों में चारागाह की भूमि मौजूद है, वहां पर संपूर्णना घास, नेपियर घास अथवा कोई भी हरा चारा नियमित रूप से उगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि नगर निकायों में स्थापित गौशालाओं में मौजूद गोवंशों के लिए चारे की समुचित व्यवस्था हो सके।
वसूली कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों को प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए छापामार कार्यवाही करें और जब्त की गई पॉलिथीन आदि को नियम अनुसार नष्ट भी करें और संबंधित पर दंड भी रोपित करें। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त योजना से संबंधित जो भी कार्यवाही नगर पालिका स्तर पर लंबित है, आज शाम तक उसका शत-प्रतिशत रूप से उसका निस्तारण करते हुए आख्या डूडा कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक के सभी बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निकाय क्षेत्रों में जो बड़े-बड़े कार्य लंबित हैं, उनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर यथाशीघ्र उनको पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिजनौर विकास कुमार सहित सभी नगर निकाय क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)