
हत्याओं से दहल रहा जिला दो लोगों की बेरहमी से हत्या।
क्रासर
क्रासर
2 दिन पहले आरोपी की बेटी की भी हो चुकी है संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
क्रासर
पुत्र को गोली मारने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार।
एन डी तिवारी ब्यूरो प्रभारी दैनिक समाज जागरण
कौशाम्बी ताबड़तोड़ हत्याओं से कौशांबी जिला दहल रहा है मंगलवार को फिर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतको के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस कामयाब होती नहीं दिख रही है लगातार अपराध हो रहे हैं। और अपराधी बेखौफ हैं जिससे आम जनता असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रही है। पहली घटना पिपरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर पिता ने अपने बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है और दूसरी घटना करारी थाना क्षेत्र में पानी भरने के विवाद को लेकर अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
घटनाक्रम के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सहावपुर गांव में एक पिता ने खुद अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने ही पुत्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। छोटी सी बात को लेकर तैश में आए पिता ने पुत्र को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दिया। गोली लगने के बाद पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिरकर तड़पने लगा गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई मौके पर पहुंचकर देखा तो घायलवस्था में पीड़ित व्यक्ति तड़प रहा था। ह्रदय विदारक घटना को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों के द्वारा सूचना पाकर घटनास्थल पर पिपरी पुलिस पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज हेतु भेजकर आरोपी पिता की खोजबीन शुरू कर दी। इलाज को ले जाते समय गंभीर घायल व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सहावपुर गांव में शिवनारायण पटेल अपने पुत्र बृजेश पटेल से मोबाइल मांग रहे थे। बृजेश पटेल मोबाइल देने से इंकार कर दिया और उसी बात से शिवनारायण तैश में आ गया। तैश में आकर घर में रखी दो नली लाइसेंसी बंदूक लेकर ब्रजेश के शरीर में दो गोली दाग दी। गोली लगने के बाद बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज हेतु ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिस मोबाइल को लेकर पिता – पुत्र के बीच विवाद हुआ है वह मोबाइल आरोपी शिवनारायण की पुत्री सुधा पटेल की बताई जा रही है जिसकी दो दिन पहले 08 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है जो बड़ी जांच का विषय है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा का कहना है आरोपी शिवनारायण पटेल पिपरी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी रह चुका है उसके ऊपर पिपरी थाना में कई मुकदमें भी पंजीकृत थे।
दूसरी घटना के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के बरलाहा गांव में हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में एक अधेड़ को लाठी डंडे से बेरहमी से पीट दिया गया है इलाज को ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई है जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंची है और मृतक अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के बरलाहा गांव में मंगलवार की सुबह हैंडपंप पर नथन लाल सरोज उम्र 45 वर्ष पुत्र चंद्रपाल सरोज और सुरेश चंद्र सरोज पुत्र हरिमोहन सरोज पानी भरने गए थे पानी भरने के दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया आक्रोशित सुरेश चंद्र ने लाठी डंडे से नथनलाल सरोज पर हमला बोल दिया बेरहमी से नथन को पीटा गया जिससे उसे गंभीर चोटें लगी मौके पर वह मरणासन्न हो गया आनन-फानन में नथन लाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में नथन लाल सरोज उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



