google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खरसावां प्रखंड मुख्यालय में 17 लाभुकों के बीच पशुधन का किया वितरण,बकरियों को सही सलामत देख देख करने का दिया निर्देश

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
राज्य सरकार ने विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को अपने आजीविका कर दोगुनी आय स्वालंबी एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए। काफी प्रयासरत है। वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन विभाग के द्वारा खरसावां प्रखंड मुख्यालय में 17 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री पशु धन योजना के तहत वैष्णवी इंटरप्राइजेज रांची के द्वारा प्रत्येक लाभुक को एक बकरा व चार बकरी दी गयी। जीप सदस्य सावित्री बानरा,बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड,पशुपालन पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह के हाथों लाभुकों में बकरियों का वितरण किया गया। मौके पर जीप सदस्य सावित्री बानरा ने कहा कि गरीब पिछड़े व मध्यम वर्ग के महिलाएं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर अधिक से अधिक लाभुक इसका लाभ उठाकर कर आत्मनिर्भर बने। वहीं बीस सुत्री अध्यक्ष अजय सामाड ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के सभी समाज के लोगों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं।खासकर गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले लोगों पर सरकार का खास ध्यान है। सरकार गरीब किसानों को योजना से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। साथ‌ ही खेती बारी और पशुपालन में सरकार किसानों को मदद कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से जीप सदस्य सावित्री बानरा बीस सुत्री अध्यक्ष अजय सामाड पशुपालन पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह जमुना तांती आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)