सदस्यता महाभियान को गति देने शहडोल पहुंचे लोकसभा सांसद अनिल फिरौजिया

समाज जागरण
विजय तिवारी

शहडोल – भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता महाभियान की समीक्षा तथा अभियान को गति देने के लिये लोकसभा उज्जैन के सांसद अनिल फिरौजिया अपने दो दिवसीय प्रवास पर शहडोल पहुंचे। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा अनिल फिरौजिया को दस लोकसभा के एक क्लस्टर का प्रभारी बनाया गया है। श्री फिरौजिया ने आज शहडोल सर्किट हाउस में सदस्यता अभियान की समीक्षा की तथा सदस्यता अभियान की प्रगति पर खुशी जाहिर की।
अपने स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने महाकाल की नगरी से आये अनिल फिरौजिया जी का स्वागत अभिनन्दन किया तथा सभी उपस्थित पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की प्रगति पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि शहडोल संगठन अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रदेश में जाना जाता है और सदस्यता अभियान में भी अपना कीर्तिमान स्थापित करेगा। अंतिम बचे हुए तीन दिनों में हम तिगुनी गति से काम करेंगे और निर्धारित लक्ष्य से कहीं आगे निकल जायेंगे ऐसा मैं संगठन को आश्वस्त करता हूं। जिलाध्यक्ष ने समस्त कार्यकर्ताओं से अंतिम तीन दिनों के लिये बूथों तक जायें और अधिक से अधिक सदस्यता के लिए प्रेरित करें तथा हर बूथ के निर्धारित लक्ष्य से आगे निकलने का प्रयास करें।

लोकसभा क्लस्टर प्रभारी एवं सांसद अनिल फिरौजिया जी ने कहा कि ये सदस्यता महाभियान हमारे संगठन की बुनियाद है आज देश भर में हर भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सक्रिय हैं। स्वयं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी तक से अपने बूथ पर सदस्यता अभियान में लगे हैं। हर बूथ पर 250 सदस्य बने ये हमारी पहली प्राथमिकता है। एक निर्धारित सदस्यता संख्या प्राप्त करने वाला कार्यकर्ता ही सक्रिय कार्यकर्ता बन सकेगा तथा संगठन में पदाधिकारी बनने की पात्रता प्राप्त कर सकेगा। आज हमारा भाजपा परिवार बहुत व्यापक हो चुका है। हमारी नीतियां हमें लगातार सत्ता में बनाए हुए हैं। हमारी सरकारों की जन कल्याणकारी नीतियां हर व्यक्ति को लाभान्वित करती हैं इसीलिए आज हर व्यक्ति भाजपा पर अपनी आस्था रखता है। हमारा दायित्व है कि हम अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायें तथा उनको भाजपा से जुड़े होने का बोध करायें। अधिक से अधिक सदस्य हमसे जुड़ें क्योंकि यही अभियान हमारे भविष्य का मार्ग सशक्त करेगा और हम अपने उद्देश्य में सफल हो पायेंगे।
सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी जयसिंहनगर क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह भाजपा जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी मनोज सिंह आर्मी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सदस्यता अभियान के सह प्रभारी मनोज गुप्ता ,सह प्रभारी राकेश तिवारी, महामंत्री संतोष लोहानी ,दीपक शर्मा सुशील शर्मा, भूपेंद्र मिश्रा ,संजीव प्रताप सिंह, विनय केवट ,गिरधर प्रताप सिंह ,योगेंद्र चतुर्वेदी ,प्रवीण शर्मा डोली, सूर्यकांत निराला ,धर्मेंद्र सिंह मीनू , मंगलेश्वर सिंह ,राजेंद्र गौतम ,विभव पांडे, संतोष रावत, उर्मिला कटारे, निभा गुप्ता, नीलम चतुर्वेदी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply