समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन यहां स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हुआ। सुबह सवेरे यहां पर मंत्र उपचार के साथ हवन और पूजन हुआ। जयंती समारोह के अवसर पर विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई।विशिष्ट अतिथि हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य ने कहा कि महापुरुषों की जयंती हमें प्रेरणा प्रदान करती है। जिससे जीवन आसान और बौद्धिक हो जाता है।महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के लोगों को साक्षर और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। रामाविश्वकर्मा ने कहा कि संपूर्ण समाज के मेल मिलाप से ही एक सुंदर समाज बनेगा। संगोष्ठी को अमरनाथ विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में लालमन, दिनेश विश्वकर्मा,राम अवतार विश्वकर्मा, लालमन,सुरेश शर्मा, जियालाल विश्वकर्मा, महामंत्री दिनेश विश्वकर्मा उप मंत्री नंदलाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा ने किया तथा संचालन शिवराम विश्वकर्मा ने किया।



