दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर में LPG गैस की भारी किल्लत हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं में इसको लेकर रोष है। ईरान-इजरायल जंग के कारण देशभर में गैस की किल्लत हो रही है ।नबीनगर में तान्या इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं, लेकिन फिर भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि वे कई दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं,
लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।वहीं श्यामा देवी,राजू कुमार,अनीता देवी, कन्हाई गोस्वामी सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन गैस के नंबर लगाने पर ओटीपी नहीं आ रहा और बिना ओटीपी के रशीद नहीं कट रहा है।वहीं कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके द्वारा गैस एक दो महीने पूर्व लिया गया है जबकि नंबर लगाने के बाद उन्हें हाल ही में गैस उठाने और बाद के डेट में गैस का नंबर लगाने का मैसेज आ रहा है ।उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मैसेज से स्पष्ट हो रहा है कि एजेंसी वाले कालाबाजारी करते है। मामले में पूछे जाने पर तान्या इंडेन गैस एजेंसी में कार्यरत विजय कुमार सिंह ने गोलमटोल जवाब देते हुए बताया कि वर्तमान में सर्वर के कारण कुछ दिक्कत आ रही है जिस कारण नंबर नहीं लग रहा है।नबीनगर में गैस की किल्लत के कारण होटल और रेस्टोरेंट भी बंद होने की कगार पर हैं। हालांकि सरकार ने गैस की सप्लाई को लेकर कई कदम उठाए हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



