नगराम थाना क्षेत्र में एक माह पहले हुई महिला हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में फरार चल रहा आरोपी पड़ोसी युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस के अनुसार मृतका पूनम की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही की थी। वारदात के बाद आरोपी ने महिला के शव को सरसों के खेत में फेंक दिया था और उसके जेवरात लूटकर फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी के घर से मृतका के सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं। सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
एडीसीपी दक्षिण के मार्गदर्शन, एसीपी विकास कुमार पांडे के निर्देशन तथा थाना प्रभारी विवेक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।



