google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

# महर्षि नगर में दुर्गा पूजा एवं रामलीला मंचन शुरू, 21 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

*दैनिक समाज जागरण | नोएडा**

**नोएडा।** महर्षि नगर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा एवं श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है। 11 अक्टूबर से शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम 21 अक्टूबर तक चलेंगे। इस दौरान सुबह दुर्गा पूजन एवं पाठ, शाम को भजन, वेद पाठ, प्रवचन और आरती का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, प्रतिदिन रात आठ बजे से श्रीरामलीला का मंचन हो रहा है। धार्मिक आयोजनों से महर्षि नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।



महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी ए.के. लाल ने बताया कि महर्षि नगर में मां दुर्गा, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान कार्तिकेय तथा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विद्वानों द्वारा महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न कराई गई।

महर्षि दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी आयोजन के संयोजक रामेंद्र सचान ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दुर्गा पूजन एवं पाठ तथा शाम सात बजे से भजन, वेद पाठ, प्रवचन और आरती होगी। इसके बाद रात आठ बजे से श्रीरामलीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को विजयादशमी महोत्सव के अवसर पर रावण दहन होगा, जबकि 21 अक्टूबर को भरत मिलाप एवं श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, शारदीय नवरात्र के दौरान यज्ञ एवं वैदिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जा रहा है। महर्षि योगी के निर्देशन में आध्यात्मिक चेतना और शांति के प्रसार के उद्देश्य से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यहां नियमित रूप से वेद पाठ एवं यज्ञ-अनुष्ठान भी हो रहे हैं।

कार्यक्रम में विनोद श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव, विनोद दीक्षित, एस.पी. गर्ग, मनोज श्रीवास्तव, एल.एस. सोम, लल्लन पाठक, दयाशंकर गुप्ता, श्रीकांत ओझा, शीशपाल सिंह यादव, कमलेश यादव, रजनीश यादव, नरेश श्रीवास्तव, राजेंद्र शुक्ला और नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)