सीनियर वर्ग में मॉडर्न स्कूल डेल्टा-1 और जूनियर वर्ग में एस्टर स्कूल डेल्टा-2 ने हासिल किया प्रथम स्थान**
**दैनिक समाज जागरण | ग्रेटर नोएडा।**
भारत विकास परिषद् की विवेकानंद शाखा की ओर से ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ईटा-2 में अंतरविद्यालयीय स्तर की ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल 3,613 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 2,162 विद्यार्थी जूनियर वर्ग और 1,451 विद्यार्थी सीनियर वर्ग के थे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुशील जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संघ के पंच परिवर्तन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से इन विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने स्वभाषा, स्वभूषा, स्वभोजन, स्वभजन और स्वभ्रमण पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को भारत की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को जानने तथा उनसे जुड़ने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम के दौरान संचारी भट्टाचार्य के संयोजन में ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्’ का संगीतमय सामूहिक गायन प्रस्तुत किया। वहीं, नवनीता महेश के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में विद्यालयों की टीमों के नाम गंगा, यमुना, सतलुज, रावी, गोमती और कावेरी जैसी नदियों के नाम पर रखे गए थे।
**सीनियर और जूनियर वर्ग के विजेता घोषित**
सीनियर वर्ग में मॉडर्न स्कूल, डेल्टा-1 ने प्रथम, स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय और ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल और जेएस आदर्श स्कूल, बिरोंडी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
जूनियर वर्ग में एस्टर स्कूल, डेल्टा-2 ने प्रथम, मॉडर्न स्कूल ने द्वितीय और ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों से भी भारत से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले अभिभावकों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रो. विवेक कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि श्रीमती सुजाता ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष विवेक अरोड़ा, राजेंद्र सोनी, राकेश रिखी, प्रेरणा, पद्मा वर्मा, शिवानी, सीमा, गीता और दीपक सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



